Padarth Kise Kahate Hain | पदार्थ किसे कहते है? परिभाषा, अवस्थाएँ, उदाहरण

पदार्थ किसे कहते है? (Padarth Kise Kahate Hain) – आज हम इस लेख में जानेंगे Padarth Kise Kahate Hain – पदार्थ किसे कहते है?, पदार्थ कितने प्रकार के होते है? इसके साथ हम इसका उदाहरण भी समझेंगे इस लेख के माध्यम से तो कृपया आप पदार्थ के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े। 

Padarth Kise Kahate Hain

पदार्थ किसे कहते है? – Padarth Kise Kahate Hain

हम अपने आस-पास जितने भी चीजों को देखते है। वे सभी कुछ न कुछ जगह घेरती हैं और इन सभी चीजों का भार यानि द्रव्यमान होता है। यानि पृथ्वी पर उपस्थित वैसे चीजें जगह घेरती हैं और जिनका भार होता है। उसे पदार्थ कहते है। इसे इंग्लिश में Substance कहते है। पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं। इन कणों के बीच स्थान होता है। तथा इनके कण निरंतर घूमते रहते हैं, और एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। 

उदाहरण – लकड़ी, लोहा, पानी, तेल, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन इत्यादि इसके उदाहरण है। 

पदार्थ किसे कहते है? परिभाषा

पदार्थ की परिभाषा – रसायन तथा भौतिक विज्ञान के अनुसार पदार्थ उसे कहते है। जिसका कोई निश्चित भार (द्रव्यमान) होता है। साथ ही वे स्थान घेरते है। पदार्थ कहलाता है। पृथ्वी पर पदार्थ तीन अवस्थाओं में पाए जाते हैं। 1. ठोस 2. द्रव 3. गैस ये तीन पदार्थ की अवस्था है।

पदार्थ की अवस्थाएँ कितने है? – Padarth Ki Avastha या पदार्थ का प्रकार

पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती है। यानि पदार्थ तीन प्रकार के होते है।

  1. ठोस 
  2. द्रव
  3. गैस

ठोस किसे कहते है?

ठोस पदार्थ की वह अवस्था है जिसका आकर एवं आयतन दोनों निश्चित होते है। जैसे – लकड़ी, लोहा, पत्थर इत्यादि। ठोस में कण आपस में सघन रूप से जुड़े होते हैं, और वे गति या प्रवाह नहीं करते हैं।

ठोस पदार्थों के उदाहरण –  धातु, लकड़ी, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी की चीज़ें शामिल हैं।

ठोस पदार्थों के गुण

  • ठोस पदार्थ में अणुओं के बीच लगने वाला अन्तराण्विक बल बहुत अधिक होता है।
  • इसमें अणु आपस में जुड़े हुए रहते हैं।
  • इसका आयतन एवं आकार और आयतन निश्चित आकार और आयतन होता है।
  • ठोस पदार्थ में घनत्व बहुत ज्यादा होता है।

द्रव किसे कहते है?

द्रव पदार्थ की वह अवस्था है, जिसका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित होता है। द्रव या द्रव पदार्थ कहलाता है। जैसे – पानी, तेल इत्यादि। द्रव पदार्थ अणुओं से मिलकर बना होता है। जो लगातार गति में होते हैं।

द्रव पदार्थों के उदाहरण – पानी, तेल, दूध इत्यादि इसके उदाहरण है। 

द्रव पदार्थों के गुण

  • द्रव में अन्तराण्विक बल ठोसों की तुलना में कम होता है।
  • इसका आयतन निश्चित होता है।
  • द्रव का निश्चित आकार नहीं होता है।
  • द्रव को जिसमे रखा जाता है, उसके आकर में ही बदल जाते है।
  • ये आसानी से बह सकते हैं।
  • इसका घनत्व ठोस की तुलना में कम होता है।

गैस किसे कहते है?

गैस पदार्थ की वह अवस्था है, जिसका आकार और आयतन दोनों अनिश्चित होता है। गैस कहलाता है। जैसे – ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन इत्यादि। गैस आकार में स्थिर नहीं होते हैं और स्वतंत्र रूप से गति करते है। गैसें अणुओं से बनी होती हैं जो लगातार गतिमान रहते हैं। 

गैस पदार्थ के उदाहरण – नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, ऑर्गन, इत्यादि इसके उदाहरण है।

गैस पदार्थों के गुण

  • गैस में अन्तराण्विक बल बहुत कम होता है।
  • इसका आकार और आयतन दोनों अनिश्चित होता है।
  • इनका घनत्व भी बहुत ही कम होता है।
  • गैस आसानी से दबाया जा सकता है।

यह भी पढ़े

निष्कर्ष – पदार्थ किसे कहते है?

हमें उम्मीद है की Padarth Kise Kahate Hain यह लेख आपको पसंद आया होगा। हमने इस लेख में पदार्थ किसे कहते है?, पदार्थ कितने प्रकर के होते है?, पदार्थ की तीन अवस्थाएँ कौन कौन सा है? ये सभी जानकारी इस लेख में आप लोगो के साथ शेयर की है। इस लेख से जुड़ी किसी भी तरह का सवाल हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। साथ ही आप हमें Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।

FAQs – Padarth Kise Kahate Hain

पदार्थ की तीन अवस्थाएँ कौन-कौन सा है?

पदार्थ की तीन अवस्थाएँ ठोस द्रव और गैस है। 

गैसीय पदार्थ किसे कहते हैं?

पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकर एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता है उसे गैसीय पदार्थ कहते है। जैसे – ऑक्सीजन, नाइट्रोजन इत्यादि। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top