Janan Kise Kahate Hain | जनन किसे कहते है?

जनन किसे कहते है? (Janan Kise Kahate Hain) –  आज के हम इस लेख में जनन किसे कहते है?, जनन के प्रकार, अलैंगिक जनन किसे कहते है?, लैंगिक जनन किसे कहते है? इत्यादि जनन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो यदि आप भी जनन किसे कहते है? (Janan Kise Kahate Hain) यह जानने के लिए यंहा आए तो आप सही जगह पर है। इस लेख के माध्यम से जनन के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करेंगे।

Janan Kise Kahate Hain

Janan Kise Kahate Hain – जनन किसे कहते है?

जीवों में अपने ही जैसे वंश यानि संतान को जन्म या उत्तपन करने की प्रक्रिया को जनन कहते है।

आसान शब्द में कहे तो प्रत्येक प्राणी अपनी वंश को बढ़ाने के लिए अपने ही समान एक नए संतान को उत्तपन करते है। वे चाहे मनुष्य हो, या पेड़ पौधे हो या फिर पशु पक्षी सभी अपने वंश की संख्या बढ़ाने के लिए अपने ही समान नये सजीव को उत्तपन करते है। जिसे हम जनन कहते है।

जनन कितने प्रकार के होते है? – Type of Reproduction in Hindi

जनन दो प्रकार के होते है। 1. अलैंगिक जनन 2. लैंगिक जनन ये जनन के प्रकार जीवों में और पादपों में दोनों में होते है।

जीवों में जनन के प्रकार

जीवों में जनन दो प्रकार के होते है।

  1. अलैंगिक जनन
  2. लैंगिक जनन

अलैंगिक जनन किसे कहते है?

अलैंगिक जनन में केवल एक ही जीव की आवश्यकता होती है। इस जनन में युग्मक भाग नहीं लेता है। ये जनन में समसूत्री कोशिका का विभाजन होता है। साथ ही इस जनन में निषेचन की भी आवश्यकता नहीं होती है। जैसे – अमीबा, पैरामीशियम, लेशमैनिया इत्यादि।

लैंगिक जनन किसे कहते है?

जनन की वह क्रिया जिसमें दो युग्मकों यानि नर और मादा के मिलने से उत्पत्ति होती है। ऐसे जनन को लैंगिक जनन कहते है। इस जनन में निषेचन की क्रिया होता है।

पादपों में जनन के प्रकार

पादपों में भी जनन दो प्रकार के होते है।

  1. अलैंगिक जनन
  2. लैंगिक जनन

पादप अलैंगिक जनन किसे कहते है?

पादपों में जनन कायिक भाग यानि जड़, तना और पत्ती एवं बीजाणुओं द्वारा होता है। ऐसे जनन को पादप अलैंगिक जनन कहते हैं।

कायिक जनन किसे कहते हैं?

ऐसा अलैंगिक जनन जिसमें पादप के कायिक भागो यानि जड़, तना और पत्ती से नई संतति का निर्माण होता है। ऐसे जनन को कायिक जनन कहते है। आसान शब्दों में – पादप के कायिक भाग के द्वारा होने वाले जनन को कायिक जनन कहते है।

कायिक जनन मुख्यतः दो प्रकार का होता है। 

  1. प्राकृतिक कायिक जनन
  2. कृत्रिम कायिक जनन

प्राकृतिक कायिक जनन किसे कहते है?

प्राकृतिक विधि द्वारा होने वाले कायिक जनन प्राकृतिक कायिक जनन कहलाते हैं।

प्राकृतिक द्वारा होने वाले कायिक जनन की विधियों के नाम –

  • जड़ों द्वारा
  • पतियों द्वारा
  • पुष्पी रूपांतरण द्वारा
  • तनों द्वारा

कृत्रिम कायिक जनन किसे कहते है?

पौधों में स्वयं मानव वैज्ञानिक द्वारा कृत्रिम विधि से किए गए कायिक जनन को कृत्रिम कायिक जनन कहते हैं। इस बिधि में मातृ पौधों के शरीर से विशेष रूप से एक अंश अलग कर दिया जाता है। अलग करने के बाद इसे स्वतंत्र रूप से भूमि में उगाया जाता है। ऐसे जनन को कृत्रिम कायिक जनन कहते है। 

कृत्रिम कायिक जनन द्वारा होने वाले कायिक जनन की विधियों के नाम –

  1. कर्तन द्वारा
  2. रोपण
  3. दाब लगाना

पादप लैंगिक जनन किसे कहते है?

ऐसे जनन में पौधे अपने युग्म के द्वारा के माध्यम से नए पौधे को जन्म देते है, इस क्रिया पादप लैंगिक जनन कहा जाता है। पादप में भी नर और मादा जनन अंग पाए जाते हैं। पादप में ये जनन अंग पुष्पों और फलों के अंदर पाए जाने वाले बीजों में होते हैं।

युग्मक जनन किसे कहते हैं?

युग्मक जनन एक ऐसी जैविक प्रक्रिया को कहते हैं। जिसमें वृषणों एवं अंडाशयों) में जननिक एपिथीलियम की कोशिकाओं का निर्माण होता है। ऐसे जनन को युग्मक जनन कहरते है।

युग्मक जनन दो प्रकार के होते है।

  1. समयुग्मक
  2. विषम युग्मक

यह भी पढ़े

Conclussion – Janan Kise Kahate Hain

हमें आशा करते है की StudentExam.in के माध्यम से दी गई Janan Kise Kahate Hain – जनन किसे कहते है? यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। हम इस लेख में जनन किसे कहते है?, जनन कितने प्रकार के होते है?, जीवों में जनन क्या होता है? पादपों में जनन क्या होता है? इत्यादि जानकारी इस लेख में आपको मिल जायेगा। Janan Kise Kahate Hain इस लेख से सम्बंधित किसी भी तरह का प्रश्न आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आप हमें Facebook पर भी फॉलो कर सकते है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top