फेसबुक के संस्थापक कौन है? (Facebook Ke Sansthapak Kaun Hai) – क्या आप जानते है, फेसबुक के संस्थापक कौन है? (Facebook Ke Sansthapak Kaun Hai?) यानि फेसबुक के मालिक कौन है। Facebook किसने और कब बनाया? यह सब जानकारी के लिए आप हमारे लेख को अंत तक पढ़े।आपको बता दे की Facbook की उपयोगकर्ता 4 Billion+ यानि 400 करोड़ से अधिक प्रति महीने है।
Facebook दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया एप्लीकेशन में से एक है। Facebook पर दुनिया भर में 400 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता है। लोगों द्वारा हर दिन 1 बिलियन फेसबुक स्टोरीज पोस्ट की जाती हैं। Semrush की एक डेटा अनुसार भारत में फेसबुक के 293 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता है।
फेसबुक के संस्थापक कौन है? – Facebook Ke Sansthapak Kaun Hai?
फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) है। इसकी स्थापना फरवरी 2004 कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में मार्क जुकरबर्ग, एडुआर्डो सेवरिन, डस्टिन मोस्कोविट्ज़ और क्रिस ह्यूजेस द्वारा की गई थी।
Name | |
Owner | Mark Zuckerberg |
CEO | Mark Zuckerberg |
Establishment | February 2004 |
Country | America |
फेसबुक की स्थापना कैसे हुई?
फेसबुक की स्थापना मार्क ज़ुकेरबर्ग ने अपने कॉलेज के दोस्त एडुआर्डो सेवरिन, एंड्रयू मैककोलम, डस्टिन मोस्कोविट्ज़ और क्रिस ह्यूजेस के साथ की थी।
2004 में, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान, जुकरबर्ग को विशेष रूप से हार्वर्ड छात्रों के लिए “द फेसबुक” नामक एक सोशल नेटवर्किंग साइट बनाने का विचार आया था। उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्तों की मदद से साइट बनाई थी। इस वेबसाइट का TheFacebook.com था। मार्क जुकरबर्ग TheFacebook.com नाम की वेबसाइट हार्वर्ड में छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रियता मिली।
साइट की सफलता ने ज़करबर्ग को इसे अन्य विश्वविद्यालयों और अंततः आम जनता तक विस्तारित करने के लिए प्रेरित किया। 2005 में, कंपनी ने अपने नाम से “The” हटा दिया और “Facebook.com” रख दिया। जिसके बाद से इसे Facebook के नाम से जाना जाने लगा।
2007 में, Facebook को वेंचर कैपिटल फ़र्म Accel Partners से एक बड़ा निवेश प्राप्त हुआ, जिसने कंपनी को तेज़ी से बढ़ने और अपनी पहुँच बढ़ाने में मदद की। आज, फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइटों में से एक है। Ubersuggest के डेटा के अनुसार 4 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता प्रति महीने है।
मार्क ज़ुकेरबर्ग कौन है? – Who is Mark Zuckerberg in Hindi
मार्क ज़ुकेरबर्ग अमेरिकी कंपनी फेसबुक के संस्थापक और CEO है। ये कंप्यूटर प्रोग्रामर, इंटरनेट उद्यमी और समाजसेवी हैं। Facebook जो दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म में से एक है।
मार्क ज़ुकेरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलियट जुकरबर्ग (Mark Elliot Zuckerburg) है। जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को न्यूयॉर्क में हुआ था, और उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय अपना पढ़ाई की थी। यंहा से उन्होंने 2004 में अपने कॉलेज के कुछ दोस्तों के साथ फेसबुक लॉन्च किया।
फ़ेसबुक पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने अपने द्वितीय वर्ष में हार्वर्ड विश्वविद्यालय छोड़ दिया। ज़ुकेरबर्ग को प्रौद्योगिकी और व्यवसाय में उनके योगदान के लिए पहचाना गया है, और उन्होंने अपने पूरे करियर में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं।
फेसबुक की कमाई कैसे होती है?
फेसबुक की मुख्य कमाई विज्ञापन से होता है। यंहा बड़े और छोटे कपंनी आकर अपने विज्ञापन प्रकाशित करती है। इन विज्ञापन को दिखाने के लिए Facebook पैसा लेता है। इस तरह से हम और आप जैसे लोग भी अपने किसी व्यवसाय को बिज्ञापन के माध्यम से पैसे देकर फेसबुक पर विज्ञापन प्रकाशित कर सकते है।
इसके अलावा आप फेसबुक पर अपने Facebook Page को भी विज्ञापन के माध्यम से दिखा सकते है। इन्हीं विज्ञापन के माध्यम से फेसबुक बहुत अधिक मात्रा में कमाई करता है।
निष्कर्ष – फेसबुक के संस्थापक कौन है?
दोस्तों हम उम्मीद करते है, की मेरे द्वारा दी गई फेसबुक के संस्थापक कौन है? (Facebook Ke Sansthapak Kaun Hai) यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। हम इस लेख में बताए है की फेसबुक के संस्थापक कौन है?, फेसबुक की स्थापना कैसे हुई?, मार्क ज़ुकेरबर्ग कौन है? और फेसबुक की कमाई कैसे होती है? ये सभी जानकारी आप लोगो के साथ शेयर की है।
यह भी पढ़े
FAQs – Facebook Ke Sansthapak Kaun Hai?
फेसबुक किस देश का है?
फेसबुक अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
फेसबुक के मालिक कौन है?
फेसबुक के मालिक और CEO मार्क ज़ुकेरबर्ग है।